वीर शिरोमणि नाथाजी स्मृति संस्थान ने जयपुर के शैल्बी हॉस्पिटल, वैशाली नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में आये रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए संस्थान के महासचिव व कार्यक्रम संयोजक मोती सिंह सांवली ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं है। दिए रक्त से मानव का जीवन बच जाता है इसलिए कहा गया है कि रक्तदान महादान है।
गौरतलब है कि 11 जनवरी को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में गांव गांव तक सम्पर्क करके समाज बंधुओं को कार्यक्रम में आमन्त्रित करने की योजना बनाई है। रक्तदान करने वाले बंधुओं में जयपुर शहर के निवासी बंधुओं सहित ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में युवा पहुंचे।
रक्तदान शिविर व मीटिंग में भाग लेने वाले बंधुओं में कार्यक्रम संयोजक मोती सिंह सांवली, भवानी सिंह मुण्डोता, भंवर सिंह मुण्डियागढ़, राम सिंह भासू, सीआई राम सिंह उदयपुरिया, दयाल सिंह भूरथल, जेठू सिंह आष्टी, रामकुमार सिंह आसलखेड़ी, मगन सिंह आष्टी, भरत सिंह महेश वास, कल्याण सिंह नांगल भरड़ा, रणवीर सिंह सिराणी, भंवर सिंह इंजीनियर, हनुमान सिंह नांगल भरड़ा, सुनील सिंह चौबारा, आनन्दास सिंह चोखेवाला, अनोपसिंह बेणियों का बास, एडवोकेट भंवर सिंह इटावा भोपजी, कुलदीप सिंह बीचपड़ी, सुखदेव सिंह भासू, शंभू सिंह बेणियों का बास, अजय सिंह एडवोकेट इटावा भोपजी, भागीरथ सिंह किशन मानपुरा, श्याम सिंह बुगालिया, एडवोकेट हनुमान सिंह किशोर पुरा, शक्ति सिंह, नरेश सिंह, मंजीत सिंह सांवली, ज्योति कंवर, भानु प्रताप सिंह आष्टी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वीर शिरोमणि नाथाजी स्मृति संस्थान के रक्तदान शिविर में 263 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।