रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे अजीम गोल्ड कप में दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सोलफिल फाइटर्स और नारायणा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।
सोलफिल फाइटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट पर 291 रन बनाए। सोलफिल फाइटर्स की तरफ से राहुल खंडेलवाल ने 133 रन व जयंत तांबी ने नाबाद 59 रन व अरनव गौतम ने 50 रन व विनय चौधरी ने 40 रनों की पारी खेली। नारायणा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजवीर सिंह राठौड़ व शुभम शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नारायणा क्रिकेट अकादमी 14.5 ओवर में 145 रन पर ऑल आउट हो गई ।आफ़्ताबुद्दीन व शुभम शर्मा ने 35- 35 रन और राजवीर सिंह राठौड़ ने नाबाद 20 रनों का योगदान दिया। सोलफिल फाइटर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनय चौधरी ने चार विकेट और महेंद्र मेहला ने दो विकेट लिए।
इसतरह सोलफिल फाइटर्स ने 146 रन से मुकाबला जीता। सोलफिल फाइटर्स के राहुल खंडेलवाल मैन ऑफ द मैच रहे।



