अजीम गोल्ड कप 2026 के तहत जयपुर में चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट धीरे धीरे रोमांचक होता जा रहा है। कल डी एस क्रिकेट अकादमी को नॉक आउट शिकस्त देने वाली अंकित अग्रवाल अकादमी आज क्वार्टर फाइनल मैच में अब्बास क्रिकेट क्लब के सामने टिक नहीं सकी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अब्बास क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 204 रन बनाएं। अब्बास क्रिकेट क्लब के दिव्यांश तंवर ने 43 रन, पुखराज कुमार चौधरी ने 41 रन व सचिन काकोडिया ने 31 रनों का योगदान दिया। अंकित अग्रवाल अकादमी की ओर से गेंदबाजी में हर्ष बेनीवाल ने 3 विकेट व अरविंद ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंकित अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी 16.3 ऑवर में ही 132 रन पर ऑल आउट हो गई। अंकित अग्रवाल ने 46 रन व रितिक सिंह ने 36 रनों का योगदान दिया। अब्बास क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए लोकेंद्र चौधरी व प्रिंस सिंह राठौड़ ने तीन-तीन विकेट व कमल डोयल ने दो विकेट लिए।
अब्बास क्रिकेट अकादमी ने 72 रनो से मुकाबला जीत लिया। अब्बास क्रिकेट क्लब के लोकेंद्र चौधरी मैन ऑफ द मैच रहे। अब्बास क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के 18 वे संस्करण के लिए शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया, मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। गौरतलब है कि निरपेक्ष और संवेदनशील पत्रकारिता को समर्पित शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया 28 अक्टूबर को प्रकाशन के 18 वे साल में प्रवेश कर रहा है।




