अजीम गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन की सेकंड इनिंग में डी एस क्रिकेट अकादमी व अंकित अग्रवाल क्रिकेट अकादमी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। डी एस क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए। डी एस क्रिकेट अकादमी की ओर से रोहित कुमार ने नाबाद 60 रनों की पारी खेली। अंकित अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अरविंद ने चार विकेट और एकांश ने दो विकेट लिए।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंकित अग्रवाल क्रिकेट अकादमी 11 ओवर में बिना विकेट खोए 162 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। अंकित अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की ओर से अरविंद ने नाबाद 107 रन व मुकीम ने 50 रनों की पारी खेली। इस तरह अंकित अग्रवाल क्रिकेट अकादमी ने 10 विकेट से धमाकेदार तरीके से मुकाबला जीता। अंकित अकादमी की और से शतक बनाने वाले अरविंद मैन ऑफ द मैच घोषित हुए।
अब्बास क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के 18 वे संस्करण के लिए शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया, मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। गौरतलब है कि निरपेक्ष और संवेदनशील पत्रकारिता को समर्पित शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया 28 अक्टूबर को प्रकाशन के 18 वे साल में प्रवेश कर रहा है।




