जयपुर स्थित रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे अजीम गोल्ड कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन के मोर्निंग इनिंग में जयपुर क्लब व इंस्पायर क्रिकेट अकादमी के मध्य काँटों की टक्कर का खेल खेला गया।
जयपुर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए। जयपुर क्लब के मनन सिंह शेखावत ने 40 रन व मोहम्मद कुबेब ने 38 रनों का योगदान दिया। इंस्पायर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित ने तीन विकेट और रजत सिंह ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंस्पायर क्रिकेट अकादमी ने केवल 17.5 ओवर में 4 विकेट पर 185 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इंस्पायर क्रिकेट अकादमी के ध्रुव खंडेलवाल ने 70 रन और अमन कृष्णा ने नाबाद 50 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जयपुर क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद कुबेब ने दो विकेट लिए। 6 विकेट से मुकाबला जीतने वाली इंस्पायर क्रिकेट अकादमी के ध्रुव खंडेलवाल मैन ऑफ द मैच घोषित हुए।




