जयपुर के रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे अजीम गोल्ड कप टूर्नामेंट के आज का दूसरा मुकाबला आर एस क्रिकेट अकादमी व नारायणा क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया।
नारायणा क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट्स पर 20 रन बनाए। सिद्धांत शर्मा ने 57 व आदित्य सैनी ने 43 रन और शुभम शर्मा ने 26 रनों की पारी खेली। आर एस क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप सिंह राठौड़ ने तीन विकेट और राम सिंह परमार व रिहान खान ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर एस क्रिकेट अकादमी 12 ओवर में 90 रन पर ऑल आउट हो गई। रूद्र सिंह राजपूत ने 36 रन व अनीश ने 31 रनों का योगदान दिया। नारायणा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में शक्ति चौहान व पुनीत ने तीन-तीन विकेट और शुभम शर्मा ने दो विकेट लिए। इस तरह नारायणा क्रिकेट अकादमी ने 111 रन से मुकाबला जीता।



