चित्तौड़गढ़ दुर्ग को नमन करने हेतु डूंगरपुर जिले के सुखदेव भाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुनाली के छात्र-छात्राओं ने जौहर भवन पर जौहर ज्योति मंदिर में वीर वीरांगनाओं को नमन किया।
जौहर स्मृति संस्थान के पूर्व संयुक्त मंत्री कान सिंह सुवावा ने बताया कि सुखदेव भाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुनाली के 105 छात्र-छात्राएं एवं 25 शिक्षक बंधु प्रधानाचार्य, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी दीपिका जोशी के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ दुर्ग भ्रमण हेतु आने पर जौहर भवन में गोपाल सिंह गुरजनिया ने छात्र-छात्राओं को अल्पाहार व भोजन कराया एवं समस्त स्टाफ को पगड़ी, शाॅल, ऊपरना ओढा कर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपिका जोशी, प्रधानाचार्य रेखा गर्ग, हर्षित व्यास, अरविंद सिंह शक्तावत, दीक्षांत त्रिवेदी, ईश्वर भट्ट, अमृत परमार, ललिता रोट, भगवती त्रिवेदी, गौरव पाटीदार, रेशमा जोशी, मुकेश दर्जी व समस्त स्टाफ का शाॅल व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
जौहर भवन पर पूर्व संयुक्त मंत्री कान सिंह सुवावा ने जौहर एवं शाका, चित्तौड़ दुर्ग के वीर वीरांगना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में जौहर स्मृति संस्थान के महामंत्री तेजपाल सिंह, सोहन सिंह सावा, गोपाल सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह आदि उपस्थित थे।
जौहर भवन पर अल्पाहार करने के बाद चित्तौड़गढ़ दुर्ग के दर्शनीय स्थलों विजय स्तंभ, फतेह प्रकाश महल, जौहर स्थल, गौ मुख कुंड, महाकाली मंदिर, रानी पद्मिनी महल, मीरा मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, कीर्ति स्तंभ का अवलोकन कर ऐतिहासिक जानकारी ली।
प्रधानाचार्य दीपिका जोशी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ हमेशा हमारी संस्कृति का प्रेरणा स्तंभ रहा है। प्रत्येक माता पिता को चित्तौड़गढ़ के अमर इतिहास को अपने बच्चों को जरूर दिखाना चाहिए। उन्होंने जौहर स्मृति सऺस्थान के कान सिंह द्वारा जो जौहर एवं शाका की जानकारी दी और युवा पीढ़ी को दी गई जानकारी दी वो प्रशंसनीय है। उन्होंने बताया कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को हर परिवार को स्मृति सऺस्थान एवं चित्तौड़गढ़ दर्शन अवश्य करने चाहिए।
(रिपोर्ट प्रेषक : कान सिंह सुवावा, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ राजस्थान)



