वीर शिरोमणि नाथाजी स्मृति समारोह के पोस्टर विमोचन का शुभारंभ जयपुर के खिरणी फाटक स्थित गणेश मंदिर में स्मृति संस्थान के पदाधिकारियों ने किया उसके बाद जयपुर के बड़ पीपली धाम के संत प्रमेंद्र नाथ जी महाराज के कर कमलों से मोती सिंह सांवली, भवानी सिंह मुंडोता, भंवर सिंह मुंडियागढ़, दयालसिंह भूरथल और दिलीप सिंह महरौली ने पोस्टर विमोचन कराया।
नाथाजी स्मृति संस्थान के अध्यक्ष रावल राघवेंद्र सिंह ने महंत रामेश्वर दास की उपस्थिति में सामोद पैलेस में पोस्टर का विमोचन किया। श्री नाथाजी स्मृति संस्थान के मुख्य संरक्षक पूर्व नौसेना अध्यक्ष एडमिरल माधवेंद्र सिंह ने संस्थान के पदाधिकारियों के साथ पोस्टर विमोचन किया।