तीर्थ स्थान आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता का संगम है। भारत को तीर्थ की भूमि कहा जाता है जहां हर कोने में आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। श्री खंडेलवाल वैश्य तीर्थ स्थान ट्रस्ट द्वारा खंडेलवाल वैश्य महाकुंभ ‘चलो खंडेला धाम’ का आयोजन 21 दिसंबर 2025 खंडेलवाल वैश्य धाम, पलसाना, खंडेला रोड़, सीकर में होने जा रहा है। संस्थापक सदस्य एवं आजीवन मैनेजिंग ट्रस्टी पुरुषोत्तम गुप्ता, अध्यक्ष आरसी गुप्ता, महामंत्री रमेशचंद्र खंडेलवाल, इस कार्यक्रम को भव्य बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
आयोजक श्री खंडेलवाल वैश्य तीर्थ स्थान ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य एवं आजीवन मैनेजिंग ट्रस्टी पुरुषोत्तम गुप्ता ने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को बताया कि खंडेलवाल वैश्य महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य है समाज में खंडेलवाल जाति का उद्गम खंडेला से हुआ है। खंडेला तीर्थ स्थान की जानकारी देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पुरुषोत्तम गुप्ता ने बताया कि खंडेलवाल समाज में 37 कुल देवियां हैं।
इस कार्यक्रम के द्वारा खंडेलवाल समाज को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। समाज के प्रत्येक सदस्य को खंडेलवाल वैश्य धाम से भावनात्मक और वैचारिक रूप से जोड़ना है। युवा वर्ग को खंडेलवाल समाज की उत्पत्ति गौत्र, गौत्र की कुल देवी माताओं की जानकारी एवं महत्व से अवगत कराना है। इरादा यह है कि खंडेला का नाम राजस्थान में तो है ही पूरी दुनिया में हो और खंडेलवाल समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को खंडेला ले जाया जाए।