शाइनिंग टाइम्स के फ्लैगशिप मूवमेंट शाइनिंग संपूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के तहत जागो जनता जागो कार्यक्रम में आपका स्वागत है। विवादों और राजनीतिक आरोपों के बीच निर्वाचन विभाग पूरे देश में मतदाता सूची का समग्र अपलोकन करा रहा है। S I R यानि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत हो रहे इस समग्र अवलोकन के तहत उनलोगों के नाम विलोपित किए जा रहे है जिनके लिए संतोषजनक आधार उपलब्ध नहीं हुए।
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत राजस्थान में पहली लिस्ट जारी हुई है जिनके नाम अनुपस्थित, शिफ्टिंग या मृत्यु की वजह से हटाए जाने है। अब इन वोटरों के लिए नोटिस जारी कर दस्तावेज जमा कराने को कहा जाएगा।
कही आपका नाम तो वोटर लिस्ट से हटाने के लिए सूचीबद्ध तो नहीं हुआ है। जाने निर्वाचन विभाग की इस वेबसाइट पर इस तरीके से।https://election.rajasthan.gov.in/ASD_SIR_2026/ASD_List_EPIC.html