ग्राम उदावाला मनोहरपुर की अनीता यादव को वर्धमान महावीर कोटा खुला विश्वविद्यालय में स्नातक में प्रथम स्थान पाने पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और उच्च शिक्षा मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। कैलाश यादव ने शाइनिंग टाइम्स को बताया कि संतोष यादव की धर्मपत्नी अनीता यादव मनोहरपुर में अध्यापिका है।