राजस्थान में प्रिंटिंग प्रेस क्षेत्र में इनोवेश का अध्याय लिखा जाने वाला है। अवसर होगा राजस्थान ऑफसेट प्रिंटिंग एसोसिएशन के सहयोग से 21 फरवरी को आयोजित होने वाले प्रिंट पैक राजस्थान एक्ज़िबिशन का।
राजस्थान ऑफसेट प्रिंटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने शाइनिंग टाइम्स को बताया कि इंडियन प्रिंटिंग पैकेजिंग एंड एलाइड मशीनरी मेन्यूफेक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाली इस एक्ज़िबिशन में नई प्रिंटिंग मशीनों को राजस्थान के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े लोगों के एक्ज़िबिट किया जाएगा। अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि यह एक्ज़िबिशन पहले राजस्थान से बाहर दिल्ली या गुड़गांव में होती रही है। जहां राजस्थान के प्रिंटिंग व्यवसायी ज्यादा सहज नहीं होते थे। इस बार जयपुर में होने से प्रिंटिंग मशीन के निर्माताओं से उनका सीधा संबंध बनेगा।
अजय गुप्ता ने जानकारी दी कि 21 फरवरी से जयपुर के जे ई सी सी में होने वाली इस एक्ज़िबिशन का लाभ राजस्थान के शहर कस्बों में बसे हर प्रिंटिंग प्रेस वाले को मिले इसका उनका संगठन प्रयास कर रहा है। इसके लिए ऑफसेट प्रिंटिंग एसोसिएशन के सभी अधिकारी प्रदेश का दौरा कर रहे है।
राजस्थान ऑफसेट प्रिंटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने शाइनिंग टाइम्स के मुख्य संपादक से एक्जिबिशन के साथ साथ राजस्थान में प्रिंटिंग उद्योग की चुनौतियों, इनोवेशन के प्रयास, डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर से जुडी समस्याओं सहित राज्य सरकार से इस बजट में उम्मीदों पर खुल कर बातचीत की।