जयपुर जिले की रेनवाल पंचायत समिति के छोटे से गांव नाथी का बास में डॉ. अम्बेडकर विचार मंच समिति ने 77 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया। समारोह की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की। फिर सभी ने भारत के संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का वाचन किया।
समारोह में काॅलेज स्तर पर अध्ययनरत छात्राओं तथा गांव के वरिष्ठ बुजुर्गों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही। गणतंत्र दिवस समारोह में संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों पर सार्थक विमर्श हुआ। संविधान लागू होने के 76 वर्ष बाद, क्या खोया, क्या पाया, कितनी पालना हुई, इस विषय पर खुलकर चर्चा हुई। समारोह में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम आयोजन डॉ अंबेडकर विचार मंच राजस्थान के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में संगठन की समन्वय समिति से रामेश्वरलाल जी सेवार्थी, बीएल भाटी, महताराम काला शामिल हुए। संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीताराम बैरवा, रामकरण नारनोलिया, राजेंद्र प्रसाद बुनकर, शिवदयाल पचार, विनोद रलावता, हंसराज बाकोलिया, कानाराम पूनिया, कुशहाल पाटोदिया, सावित्री पोरवाल, मनीषा शायर सिंह, बाबूलाल मीणा, हरिप्रसाद स्वामी, नरसाराम गोरा, राम प्रसाद, भागवत सिंह जाटव, मदन सिंह, सिमरन सिंह, अर्जुन, रामस्वरूप, प्रभु दयाल, लक्ष्मी नारायण, रिछपाल, मालीराम, गोपाल यादव, विनोद, सरवन यादव, विजेंद्र, हीरालाल, गणपत सहित कई गणमान्य लोगों ने गणतंत्र दिवस समारोह में सार्थक भागीदारी निभाई।