सनातन की नींव को सींचने के लिए संकल्पित विश्व सनातन संघ ने जयपुर में आयोजित भागवत कथा में सनातनियों को एक होने का आह्वान किया। अवसर था विश्व सनातन संघ के राजस्थान अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह राठौड़ और उनकी धर्मपत्नी जुली राठौड़ की ओर से आयोजित भागवत कथा का। सनातन के लिए सक्रिय राठौड़ दंपति ने पुत्र जन्म पर भागवत कथा कराने का संकल्प लिया था जिसे उन्होंने इस साल भी निभाते हुए सांगानेर के श्री श्याम कॉलोनी में कथा का आयोजन किया। व्यास गद्दी पर विराजमान श्री वृंदावन धाम के आचार्य जुगल किशोर द्विवेदी ने मधुर स्वर में सारगर्भित तरीके से भागवत कथा का वाचन किया।
भागवत कथा में विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, राष्ट्रीय धर्म प्रचारक रतन महाराज, महामंत्री हनुमान स्वामी, मुख्य सचिव शंभू दयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष भीम कुमार कुशवाह, रामस्वरूप गोयल, विनोद तिवाड़ी सहित कई हिंदूवादी शामिल हुए। विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने कथा में शामिल हुए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन को मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने मांग की कि केंद्र सहित सभी राज्य सरकारें गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देवे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने बताया कि सक्रिय सदस्यों में से जल्दी ही युवा मोर्चा, महिला प्रकोष्ठ, मीडिया प्रभारी और सुरक्षा प्रमुख की नियुक्ति दी जाएगी। मेहमानों को मेजबान रुद्र प्रताप सिंह राठौड़ और उनकी धर्म पत्नी जुली राठौड़ ने भगवा अंग वस्त्र और बालाजी महाराज की तस्वीर से सम्मानित किया।