राजस्थान का क्षत्रिय समाज परंपरागत माना जाता है। जहां महिलाओं, विशेषकर विवाहित महिलाओं के लिए उपलब्धियों के सीमित अवसर की बाते कही जाती है।
लेकिन राज्य के डीडवाना कस्बे के पास के छोटे से गांव भवादिया की दीपिका राठौड़ ने क्षत्रिय महिलाओं के सीमित अवसरों की बात को अफवाह साबित कर दिया।
आधी दुनिया के पहाड़ों की चोटियां फतह करने वाली लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका राठौड़ का उनकी मातृ भूमि डीडवाना में हाल ही में बहुमान हुआ।


राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की 387 वीं जयंती के अवसर पर नागौर जिले के डीडवाना कस्बे में आयोजित हुए समारोह में भारत की पहली महिला सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका राठौड़ का सम्मान उनके पिता गणपत सिंह राठौड़ ने ग्रहण किया।

समाजसेवी गणपत सिंह राठौड़ ने शाइनिंग टाइम्स को बताया कि उनकी सुपुत्री दीपिका राठौड़ ने पूरी धरती के सात महाद्वीपों में से तीन महाद्वीपों के ऊंची पहाड़ियों की चोटियों को 6 माह में फतह कर लिया था।




