भीलवाड़ा के शाहपुरा रोड स्थित सुजस ग्लोबल स्कूल में यह सप्ताह उत्सव के नाम रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल के सीईओ डॉ. रोशन भारद्वाज ने झंडारोहण किया। सीईओ डॉ. रोशन भारद्वाज ने झंडारोहण करने के बाद स्टॉफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
इसी तरह कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्कूल के बच्चों का नटखट बचपन अटखेलिया खाने लगा। जन्माष्टमी पर स्कूल के नन्हे मुन्ने बालक और बालिकाएं कृष्ण और राधा के रूप धारण कर आए। उस समय सुजस स्कूल मानें कृष्ण के बाल अटखेलियों का वृंदावन बन गया।
बच्चों ने भगवान कृष्ण की सजीव झांकी, नृत्य नाटिकाओं और भजनों से अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने भी भागीदारी निभाई। रंगारंग समारोह के अवसर पर स्कूल के सीईओ डॉ. रोशन भारद्वाज, महाविद्यालय कर्मचारी सहित सुजस फार्मेसी के स्टाफ भी उपस्थित रहे। त्रिलोक ने कार्यक्रम का संचालन किया।
Istanbul food guide Loved the historical stories behind every site. https://vyaani.com/?p=2899