79 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्री राजपूत सभा जयपुर की कार्यकारिणी ने अध्यक्ष रामचंद्र सिंह चंदलाई की अध्यक्षा में सर्वप्रथम श्री राजपूत सभा भवन में प्रातः 07:30 बजे ध्वजारोहण किया। उसके बाद श्री राजपूत छात्रावास सिंधी कैम्प में 08:30 बजे, श्री राजपूत सभा एम.जी.डी. गर्ल्स हॉस्टल में 09:30 बजे तथा श्री राजपूत सभा, जगतपुरा छात्रावास में 10:15 बजे ध्वजारोहण किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों, समाज के गणमान्य व्यक्तियों तथा आये हुए अथितीगण एंव छात्रावास के छात्र एंव छात्राओं ने राष्ट्र गान गाया व लड्डू बांटे गये।
सभाध्यक्ष राम सिंह चन्दलाई ने अपने उद्बोधन में भारत को आजाद हुए 79 वर्ष पूर्ण होने पर इस स्वतंत्रता दिवस पर सब को हार्दिक शुभकामनाए दी एवं आजादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र के लिए अपनी जान न्योछावर वाले योद्धाओं की गाथाऐं गाई।
इस अवसर पर श्री राजपूत सभा के महामंत्री धीर सिंह शेखावत, कोषाध्यक्ष प्रधुमन सिंह मूण्डरू, कार्यकारिणी सदस्य गजराज सिंह कैलाई (ऐडवोकेट), डॉ. सुमन कंवर बाबरा, सुरेन्द्र सिंह नरूका (एड्वोकेट), जयपुर शहर अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह, दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन जयपुर के महासचिव नरेन्द्र सिंह राजावत, एडवोकेट दीपक सिंह जोधा, भागचन्द कुमावत, श्री राजपूत छात्रावास सिंधी कैम्प के वार्डन योगेन्द्र सिंह राजावत व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सचिव भंवर सिंह भारथला ने बताया कि महामंत्री धीर सिंह शेखावत ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में पधारे सभी गणमान्य लोगों को धन्यवाद् ज्ञपित किया।