शाइनिंग टाइम्स के संपूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान में आपका स्वागत है।
शाइनिंग टाइम्स संपूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के तहत जीवन जीने की आजादी घोषित जन अधिकार पत्र में महत्वपूर्ण जन अधिकार है।
जीवन जीने की आजादी हर इंसान का मौलिक अधिकार होता है। लेकिन गाएं – बगाए हम अपने इस मौलिक अधिकार को या तो हासिल ही नहीं कर पाते है, या उसे किसी और की ट्रेप में आकर खो देते है।
शाइनिंग टाइम्स की बेबाक और दबंग उपसंपादक भावना शर्मा खुद कैसे दुनिया की ट्रेप की शिकार हुई और अपनी जीवन जीने की आजादी को सरेंडर करने पर मजबूर हो गई। कैसे बेबाक, दबंग और दूसरों के लिए मजबूती से आवाज उठाने वाली भावना शर्मा खुद दुनिया के ट्रेप में फंस गई। कैसे चहकती, मटकती, भावना शर्मा की निजी रिल्स पर दुनिया की नजर पड़ी और उनपर सेंसरशिप लगा दी। सुने उपसंपादक भावना शर्मा की जुबानी