एस एम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर, सवारी बसों सहित आए दिन लग रही जानलेवा आगजनी ने सिस्टम को झकझोर दिया।
भयानक आगजनी ने अस्पतालों में लाक्षाग्रही दुर्घटनाओं के अंदेशों से लोगों में दहशत है। विशेषकर अस्पतालों में हो आगजनी ने सरकार सहित निजी वेंचर को जानलेवा आगजनी के कारणों और बचाव के उपायों पर गंभीर होने का माहौल बनाया।
राजस्थान के उद्यमियों के प्रमुख संगठन द एंप्लॉयर्स एसोशिएशन ऑफ राजस्थान और फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी ने ई ए आर वेलफेयर फाउंडेशन के साथ मिलकर अस्पताल मैनेजमेंट के क्रिटिकल चेलेंजेज और फायर सेफ्टी पर महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन रखा है।
19 नवंबर को जयपुर के होटल क्लार्क आमेर में होने वाली अस्पताल मालिकों और प्रबंधकों की इस दिन भर की कांफ्रेंस में क्रिटिकल मैनेजमेंट और फायर सेफ्टी पर गंभीर मंथन किया जाएगा।
ई ए आर के अध्यक्ष एन के जैन और फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी के चेयरमैन ए के सिंह के नेतृत्व में होने वाली अस्पताल सुरक्षा के इस महत्वपूर्ण सेमिनार में फायर सेफ्टी विषय पर देश के कई विशेषज्ञों के सेशन होंगे।
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व सचिव डॉक्टर प्रशान राज, भारत सरकार में फायर सेफ्टी के पूर्व सलाहकार डी के शामी, राजस्थान सरकार के डिजास्टर मैनेजमेंट विशेषज्ञ ए के सिंह, दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेट के एक्सपर्ट डॉक्टर मुक्ता गिरधर और अहमदाबाद के फायर एंड इमरजेंसी के विशेषज्ञ बी एन भटनागर अस्पताल मालिकों और प्रबंधकों के फायर सेफ्टी के इस महत्वपूर्ण सेमीनार में गाइडेंस से अवगत कराएंगे।
भारत के प्रमुख न्यूज मीडिया शाइनिंग टाइम्स ने फायर सेफ्टी के इस समसामयिक सेमिनार के आयोजक एन के जैन और ए के सिंह से आयोजन के विषय में वार्तालाप की।