पिंक सिटी जयपुर के अग्रवाल समाज के अग्रणी संगठन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जयपुर ने शहर के अग्रबंधुओं के बीच दीपावली स्नेह मिलन समारोह का स्नेहभरा आयोजन किया।
जयपुर के अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल क्षेत्र के एसोसिएशन भवन में भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
महामंत्री आलोक गुप्ता, युवा अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल और महिला अध्यक्ष अनुपमा गुप्ता ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग स्नेह मिलन समारोह में मुख्य अतिथि थे। जबकि जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल अति विशिष्ट अतिथि रहे।
समाज में आपसी स्नेह, एकता और भाईचारे को मजबूत करने के मकसद से आयोजित हुए जयपुर अग्रवाल समाज के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में अग्रवाल समाज के गणमान्य लोग, व्यवसायी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले समाज बंधु शामिल हुए।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जयपुर के सलाहकार महेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष शैलेश बुबना, संयोजक सूर्यकांत गाड़िया सहित संगठन के समर्पित सदस्यों ने अग्रबंधुओं के इस स्नेहभरे आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।