सिरोही – मंडार हाइवे पर प्रस्तावित बाईपास के लिए अफवाहों का बाजार गर्म है। लोगों ने गूगल मैप्स पर मनमाफिक लाइन ड्रॉ कर बाईपास की अफवाहें फैलानी शुरू कर दी। जिसकी वजह से लोगों में अफरा तफरी का माहौल है। विशेषकर उनलोगों के लिए ये काल्पनिक बाईपास की लाइनें तकलीफदायक है जिनके घरों के ऊपर से ये डरावनी लाइनें निकल रही है।
निरपेक्ष न्यूज के लिए समर्पित शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया ने अफवाहों को रोकने और हकीकत जानने के लिए मंडार बाईपास की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिशाषी अभियंता से सीधी बात की।
अधिशाषी अभियंता ने शाइनिंग टाइम्स को बताया कि वो भी ऐसी अफवाहें सुन रहे है। उन्होंने बताया कि लोग अपनी तरफ से लाइनें खींच कर उसे वायरल कर रहे है।
अधिशाषी अभियंता ने शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया को जानकारी दी कि अभी तो प्रस्तावित रूट के सर्वे चल रहे है। अंतिम मैपिंग में करीब 15 दिन का समय लगेगा।