26 नवम्बर हर भारतीय के लिए भाग्य दिवस है। इसी दिन सन 1949 को भारत की संविधान सभा ने संविधान को स्वीकार किया था। इस लिए हर साल 26 नवंबर को सुधि भारतीय संविधान दिवस को मनाते है।
सर्व समाज को साथ लेकर सामाजिक सुचिता से प्रेरित डॉक्टर अंबेडकर विचार मंच समिति भी हर साल विभिन्न सामाजिक और संवैधानिक विषयों के साथ संविधान दिवस समारोह का आयोजन करता है। इस साल भी डॉक्टर अंबेडकर विचार मंच समिति जयपुर के हरमाड़ा स्थित डॉक्टर अंबेडकर पार्क में संविधान दिवस समारोह का 26 नवंबर को भव्य आयोजन करने जा रहा है।
समिति के जयपुर जिला अध्यक्ष महता राम काला ने शाइनिंग अंबेडकर टाइम्स को बताया कि इस साल भारतीय संविधान में महिला वर्ग और दलित वर्ग की वर्तमान स्थिति विषय पर केंद्रित संविधान दिवस समारोह का आयोजन का आयोजन किया जाएगा।
महिला प्रकोष्ठ की जयपुर जिला अध्यक्ष हेमलता ने जानकारी दी कि सामाजिक न्याय के पुरोधा और डॉक्टर अंबेडकर विचार मंच समिति के संरक्षक और शाइनिंग स्टार रामेश्वर लाल सेवार्थी समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
एडवोकेट मनोहर लाल और एडवोकेट एन पी सिंह ने बताया कि अंतर्जातीय विवाह आजादी और हिंदू धर्म की मजबूती का आधार है। इसलिए संविधान दिवस समारोह में अंतर्जातीय विवाह करने वाले दंपतियों का सम्मान किया जाएगा।
डॉक्टर अम्बेडकर विचार मंच समिति के संविधान दिवस समारोह के संयोजक गिरधारी लाल उदय ने जानकारी दी कि पूर्व वाइस चांसलर श्याम लाल जेदिया, आरक्षण अधिकार मंच के अध्यक्ष राजाराम मील, समिति के पूर्व अध्यक्ष सीताराम बैरवा, शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया के मुख्य संपादक भंवर सिंह राणावत, सेवानिवृत्त आई ए एस ओ पी बुनकर, रघुवीर सिंह मीना, पी सी बेरवाल, रिटायर्ड ए जी एम डी सी रैगर, सामाजिक कार्यकर्ता बी एल भाटी, अब्दुल लतीफ आरको, मदनलाल दुदवाल, संतोष कंवर, शिवदयाल पचार, श्री राम प्रजापत, अशोक सामरिया, सुमन मौर्य, राजेंद्र कुमार बुनकर, सेवानिवृत आई पी एस यादराम सिंह फांसल, सेवानिवृत्त आर पी एस ओ पी कटारिया सहित कई समाजविद और विचारक संविधान दिवस समारोह में अतिथि के रूप में शामिल होंगे।