राजस्थान के राजपूत समाज की सबसे प्रमुख मानी जाने वाली श्री राजपूत सभा की प्रतिनिधि सभा की बैठक जयपुर में सम्पन्न हुई।
राजपूत सभा के जगतपुरा स्थित हॉस्टल में आयोजित हुई बैठक में मेंबरशिप खोलने का मुद्दा छाया रहा।शाइनिंग टाइम्स के सोशल वेंचर शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स ने राजपूत सभा में सदस्यता खोलने की राजपूत समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को ऑन द स्पॉट टटोलने की कोशिश की।
हाथापाई और बाहर निकालने की धमकियों के बीच शाइनिंग टाइम्स और शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स ने मजबूती के साथ समाज की सदस्यता खोलने की मांग की प्रगति रिपोर्ट रिकॉर्ड की।
उप संपादक भावना शर्मा के नेतृत्व में शाइनिंग टाइम्स और शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स के पत्रकारों ने राजपूत सभा के प्रतिनिधि सभा के बैठक स्थल पर बेबाकी से कवरेज की।
राजपूत सभा के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके बद्री सिंह राजावत ने शाइनिंग टाइम्स को बताया कि कुर्सी का लालच कार्यकारिणी को मेंबरशिप खोलने से रोके हुए है। उन्होंने कहां की इस बारे में आज बातचीत करेंगे। उसके बाद कुर्सी से चिपककर रहने की विद्या को तोड़ने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से विरोध शुरू करेंगे।
बद्री सिंह ने बताया कि वे मेंबरशिप खोलने की समाज की आवाज को मजबूत करने के लिए दीपावली के बाद राजपूत सभा के सामने धरना शुरू करेंगे।
मेंबरशिप की कोर मांग को लेकर जयपुर का चुनाव लड़ने वाले दिलीप सिंह महरौली ने शाइनिंग टाइम्स को बताया कि यह शर्म की बात है कि सदस्यता जैसे छोटे से मुद्दे को लेकर समाज के लोगों को न्यायालय तक जाना पड़ता है। दूसरे समाजों में लाखों की सदस्यता होती है और राजपूत सभा में 40 साल में 16 जिलों में केवल 8000 सदस्य ही है।
डाक्टर महावीर सिंह नाथावत राजपूत सभा में सदस्यता को बढ़ाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे है। शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स के मुख्य संपादक भंवर सिंह राणावत से चर्चा करने के दौरान बताया कि मेंबरशिप खोलने की बात पर कार्यकारिणी मौन रख लेती है। इससे उनका नुकसान है। मेंबर बढ़ा लेंगे तो वे चुनाव कैसे जीत लेंगे।
बेबाकी से अपनी बात रखने वाले दिलीप सिंह महरौली ने राजपूत सभा की प्रतिनिधि सभा में भी मेंबरशिप को लेकर अपनी बात खुलकर रखी।
फिलहाल श्री राजपूत सभा में सदस्यता अभियान का मामला एक बार फिर से मौन के नीचे दब गया है। ऐसे में श्री राजपूत सभा में सदस्यता अभियान की आस लगाए राजपूत समाज फिर से निराश हुआ।
अलबत्ता शाइनिंग टाइम्स और उसका अनुषांगी विभाग शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स राजपूत सभा सहित प्रदेश के क्षत्रिय संगठनों में लोकतंत्र और समाजहितकारी व्यवस्था स्थापित करने के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे।