करवा चौथ सनातनी सुहागिन महिलाओं के लिए अपने वैवाहिक जीवन को सुखद और समृद्धिवान बनाने का व्रत दिवस होता है। विवाहित हिंदू महिलाओं द्वारा हर साल मनाया जाने वाला यह एक दिवसीय त्यौहार उनके पति के प्रति उनके गहरे प्रेम का प्रतीक है । इस मनोरम त्यौहार में सूर्योदय से चंद्रोदय तक पूरे दिन का उपवास रख हिन्दू महिलाएँ अपने पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करती हैं।
लेकिन जयपुर के यूनिक उमंग सोसायटी की महिलाओं ने करवा चौथ को सौहार्द और उमंग के उत्सव के रूप में भी मना कर इसमें चार चांद लगा दिया।
शाइनिंग टाइम्स की उपसंपादक और उमंग सोसायटी की करवा चौथ उत्सव की संयोजिका भावना शर्मा ने बताया कि करवा चौथ उत्सव के अवसर पर यूनिक उमंग सोसायटी में दिन भर उमंग का माहौल रहा।
सोसाइटी की महिलाओं ने करवा चौथ का निर्जला उपवास रखा और शाम के समय चंद्रमा को अरर्क देकर अपना व्रत खोला।
व्रत खोलने के बाद यूनिक उमंग सोसायटी ने महिलाओं के लिए बेस्ट मेहंदी, बेस्ट ड्रेस और बेस्ट मेकअप जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
भावना शर्मा ने जानकारी दी कि मंजू बैरवा को करवा चौथ क्वीन चुना गया। जबकि बेस्ट पूजा थाली की विजेता सुमित्रा चौधरी, बेस्ट मेहंदी प्रथम संगीता ठाकुर, सेकंड मंजू वर्मा व पिंकी थर्ड विजेता रही।
महिलाओं की इस प्रतियोगिताओं के लिए विजेताओं का निर्णय मधु शर्मा व ऊषा शर्मा ने किया।
सोसाइटी के मेंटेनेंस मैनेजर लेकेन्द्र सिंह कानावत ने बताया कि यूनिक उमंग सोसाइटी की महिलाओं की तरफ से समय समय पर विभिन्न त्यौहार मनाए जाते रहते हैं। जिससे सोसायटी में सौहार्द और उत्साह का माहौल बना रहता है।