निष्काम कर्म योग को जीवन में साक्षात करने के लिए गीतगामी होना सार्थक है। अखिल भारतीय गीता परिवार की जोधपुर शाखा के तत्वावधान में और एच. जी इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित हो रहे पंच दिवसीय बाल संस्कार वाटिका शिविर में सनातन धर्म की नींव बच्चों को संस्कारवान और कर्मयोगी सनातनी बनने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस पंच दिवसीय बाल संस्कार वाटिका शिविर में 9 वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु वर्ग वाले 250 बच्चों का गीता परिवार द्वारा प्रशिक्षण शुरू हुआ।
शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में डाक्टर निर्मल गहलोत, डाक्टर श्रीराम गोयल, राजेश पटेल, सुरेन्द्र राज मेहता, महेन्द्र उपाध्याय, सुरेश राठी, शशि राठी, महिपाल सिंह शेखावत आदि उपस्थित रहे।
डाक्टर निर्मल गहलोत ने बच्चों को संस्कारों के बारे में जानकारी दी और उनकी जीवन में जरूरत को समझाया। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डाक्टर राम गोयल ने बच्चों को संस्कारी होने के साथ देशभक्त होने के लिए प्रेरित किया।
विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल ने बच्चों को एकाग्रता, अनुशासन एवं धर्म की शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
उद्घाटन व्याख्यान के सत्र में रातानाड़ा पुलिस थाने से सब इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच से शिवदेव राम ने बच्चों को मोबाइल की लत बुरी आदत विषय पर जानकारी दी।
शिविर के पहले दिन ही जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों के 250 बच्चों एवम शिक्षकों ने शिविर में भाग लिया।
शिविर में बच्चों ने आत्मरक्षा, ज्ञानेन्द्रिय संवर्धन, सूर्य नमस्कार, गोपुरम, लाठी चलाने की कला सीखी।
गीता परिवार जोधपुर शाखा के कार्यकर्ता समर्पित भाव से शिविर में सेवा दे रहे है।
प्रशिक्षक गीता परिवार प्रकल्प राष्ट्रीय प्रमुख दत्ता राय भाँगदुर्गे, सागर पिडियार, ओम, अक्षय, नम्रता, संस्कृति, गीता परिवार जोधपुर शाखा अध्यक्ष मंजू सोनी, सचिव चंद्र प्रकाश झंवर, कोषाध्यक्ष कांता करवा, उपाध्यक्ष हेमा शर्मा, उमा झंवर, मीना साबू, शीतल सांखला, मनीषा शर्मा, कमलवरा कौशल, बजरंग चारण, सपना देवड़ा, दीपा केला, डाॅ प्रतिभा तिवारी, प्रदीप गर्ग, सुमन गोस्वामी, सीमा चौधरी, प्रदीप गट्टानी, संतोष शर्मा, इन्दर राज शर्मा, सीमा राठी, इंद्रा चौधरी ने बच्चों को संस्कारवान बनाने के शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई।



