प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 जन्मोत्सव 17 सितंबर से शुरू हुए भारत सरकार और भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा का महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को समापन हुआ।
सेवा पखवाड़ा के समापन के अवसर पर भाजपा के झोटवाड़ा मंडल पूरब ने निवारू में पुष्पांजलि और संगोष्ठी कार्यक्रम के साथ साथ स्वच्छता प्रेरणा सांकेतिक अभियान, एक पेड़ मां के नाम, स्वदेशी अपनाओ अभियान का आयोजन किया। भाजपा के झोटवाड़ा मंडल पूरब के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 2 अक्तूबर को 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मां भारती को पुष्पांजलि कर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम भी आयोजित किया।
निवारू में आयोजित हुए कार्यक्रम में भाजपा के मंडल प्रभारी विकास दाधीच, मंडल अध्यक्ष रामफूल यादव , मंडल महामंत्री दौलत राम चौधरी, पूर्व पार्षद गिर्राज जोशी, जीएसटी रिफॉर्म सहसंयोजक कैलाश चावला, बूथ अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, रमेश यादव, शत्रुधन सिंह, मुकेश यादव , रवि दत्त शर्मा, दिनेश सिंह शेखावत, चंद्र भान शर्मा, बीरधीचंद जागिड़, मोहन माथुर, जर्नादन शर्मा, मान सिंह, ओम प्रकाश सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।