श्री खण्डेलवाल वैश्य जागृति संघ, वैशाली नगर जयपुर का विवाह योग्य युवा युवतियों के मासिक परिचय सम्मेलन की अखंड यात्रा जारी है।
संगठन की और से 118 वां निःशुल्क परिचय एवं संवाद शिविर का जयपुर के वैशाली नगर स्थित के वि जी आई टी कॉलेज में आयोजन किया गया।
शिविर के संयोजक और इस सार्थक कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कट्टा ने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को बताया कि शिविर में 250 से अधिक समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
निःशुल्क परिचय और संवाद शिविर के आयोजन में संघ के अध्यक्ष अनिल बड़ाया, महासचिव अनिल लोहिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



