पड़ोसी देशों सहित अमेरिका जैसे देशों से मिल रही चुनौतियों के बीच देशवासियों के बीच एकता, अखंडता और भ्रातत्व का भाव बढ़ाने के मकसद से गैर सरकारी संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक अपने अनुषांगी संगठनों के साथ 1 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में अखंड भारत संकल्प पखवाड़ा का आयोजन कर रहा है।
इसी कड़ी में आर एस एस के शिक्षा प्रकल्प विद्याभारती द्वारा पाली जिले के रानी कस्बे में संचालित आदर्श विद्या मंदिर में भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्या भारती के पूर्व छात्रों के एल्युमिनी संगठन पूर्व छात्र परिषद के तत्वावधान में रानी कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित हुए भारत माता पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व छात्र किशोर कुमार ने की।
भारत माता की पूजन और आरती के बाद आदर्श विद्या मंदिर, रानी के प्रधानाचार्य गोविंद वैष्णव ने अखंड भारत संकल्प के लिए पूर्व छात्रों और वर्तमान छात्रों को प्रेरित किया।
भारत माता पूजन कार्यक्रम में पूर्व छात्र परिषद के प्रमुख गोविंद सिंह राठौड़, पूर्व छात्रा प्रभारी मधु कुमारी भाटी, सह प्रभारी सुरेन्द्र सिंग उदावत, भरत कुमार, गोविंद राम, गणेश राम, ओमपाल सिंह चारण, विकास गहलोत, नरेश कंवर सहित कई पूर्व छात्र और वर्तमान अध्ययनरत विद्यार्थी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि विद्याभारती अपने आदर्श विद्या मंदिर शिक्षण संस्थानों में अखंड भारत संकल्प पखवाड़ा के तहत जगह जगह राष्ट्रवादी आयोजन कर रही है।