उमंग, स्नेह और सौहार्द के दीपावली उत्सव की देश दुनिया के खंडेलवाल सहित वैश्य समाज में उत्साह है।
जयपुर की श्री खंडेलवाल वैश्य विकास समिति, सोडाला ने भी दीपावली उत्सव के दौरान जयपुर में स्नेह मिलन और अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया।
अजमेर रोड पर पुरानी चुंगी स्थित सामुराई पीकॉक गार्डन में आयोजन हुए इस दीपावली स्नेह मिलन समारोह में मनमोहक झाकियों ने समाजसदों को आकर्षित किया।
संगठन के उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि खंडेलवाल समाज के इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यू डेंट हॉस्पिटल एंड रिसर्च हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर राजेश गुप्ता थे।
प्रमुख समाज सेवी राजीव कट्टा, हेमंत गुप्ता, वेदप्रकाश सामरिया, कमलेश खंडेलवाल कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि रहे।
श्री खंडेलवाल वैश्य विकास समिति, सोडाला के अध्यक्ष योगेश झालानी ने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को बताया कि उनका संगठन आयोजन के साथ साथ समाज सुधार के प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि वे एक युवा, एक परिवार अभियान चला रहे है। जिसके तहत एक खंडेलवाल परिवार से कम से कम एक युवा को समाज से जोड़ा जा रहा है। सेफिंग फ्यूचर के साथ वेंचर और धार्मिक यात्रा अभियान के बारे में भी अध्यक्ष योगेश झालानी ने शाइनिंग वैश्य और जैन समाज को जानकारी दी। सुने अध्ययक्ष योगेश झालानी को।
खंडेलवाल समाज की निरंतर कम होती जा रही जनसंख्या के लिए समाज के स्नेह मिलन समारोह में गंभीर चिंतन किया। पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल ने कहा कि उम्र के पड़ाव के बाद शादियों से परिवार को आगे बढ़ाने में दिक्कत आती है। समाज का जनसंख्या घनत्व तेजी से कम हो रहा है। ज्योति खंडेलवाल ने अपील की कि नई पीढ़ी सिर्फ कैरियर ओरियंटेड ना होकर जल्दी शादी कर समाज और परिवार के लिए भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। समय पर विवाह होने से लड़कियां अपने कैरियर को भी ज्यादा अच्छे से आगे ले जा सकती है। सुने ज्योति खंडेलवाल को।
श्री खंडेलवाल वैश्य विकास समिति, सोडाला के अध्यक्ष योगेश झालानी ने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को बताया कि उनका संगठन समाज की लगातार कम होती जनसंख्या के लिए चिंतित है। इसके समाधान के लिए जल्दी शादी को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चला रहे है। 25 साल से कम उम्र में शादी करने वाले युवाओं को संगठन सम्मानित करेगा। सुने अध्यक्ष योगेश झालानी को।
श्री खंडेलवाल वैश्य विकास समिति, सोडाला के मीडिया प्रभारी माधव बिहारी खंडेलवाल ने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को बताया कि समाज में सबसे बड़ी चुनौती है अकेले रहने की। जिससे समाजबंधुओं में डिप्रेशन की समस्या आ रही है। ऐसे स्नेह मिलन समारोह अकेलेपन को कम करते है। सुने माधव बिहारी खंडेलवाल को।
श्री खंडेलवाल वैश्य विकास समिति, सोडाला के मुख्य सलाहकार गिरधारी लाल खंडेलवाल ने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकजुटता लाने और नई पीढ़ी में समाज के प्रति लगाव बढ़ाते है। सुने गिरधारी लाल खंडेलवाल को।
श्री खंडेलवाल वैश्य विकास समिति, सोडाला के मंत्री प्रकाश चंद गुप्ता ने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को बताया कि इस दीपावली स्नेह मिलन और अन्नकूट समारोह में कई पच्चीस सौ लोग शामिल हुए। उन्होंने बताया कि संगठन का प्रयास रहता है कि किस तरीके से समाज का और उत्थान किया जाएं। सुने मंत्री प्रकाश चंद गुप्ता को।
शिव हनुमान सेवा समिति, निर्माण नगर के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार जसोरिया ने कार्यक्रम का संयोजन किया। उन्होंने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को कार्यक्रम रूपरेखा शेयर की। सुने सुरेंद्र कुमार जसोरिया को।
खंडेलवाल सहित वैश्य समाज के सर्वाधिक चंदा देने के बाद भी लगातार कम होते राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर भी दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में चर्चा की गई। राजनीतिक नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए सभी वैश्य जातियों को एक होने पर भी जोर दिया गया।
खंडेलवाल समाज का आयोजित हुए इस प्रमुख दिवाली स्नेह मिलन और अन्न कूट समारोह में सुविरा अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राजीव गुप्ता के साथ डॉक्टर विकास गुप्ता, डॉक्टर नीतिका गुप्ता, डॉक्टर निखिल अटोलिया, डॉक्टर कोमल बंसल, एस एन गुप्ता, राहुल एंटरप्राइजेज के राहुल खंडेलवाल, ग्लोरियस स्वीट एवं केटर्स के कौशल शर्मा और लक्ष्मी लिबास के उमेश ताम्बी विशेष रुप से आमंत्रित रहे।
उद्यमी और समाजसेवी राजीव कट्टा और उनकी धर्म पत्नी मोहिनी, शरद खंडेलवाल, राजू अग्रवाल, ब्रह्मपुरी अध्यक्ष कृष्ण अवतार बाजारवा, रामस्वरूप तांबी, प्रहलाद रावत, दिनेश गुप्ता, रमेश पितरिया, नया खेड़ा अध्यक्ष अनिल रावत, त्रिवेणी अध्यक्ष शंकर झालानी, राजीव कट्टा, वैशाली समाज अध्यक्ष ललित, मानसरोवर समाज के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण खंडेलवाल सहित गणमान्य समाजसदों का कार्यक्रम में बहुमान किया गया।
श्री खंडेलवाल वैश्य विकास समिति, सोडाला के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि व्यवस्था के लिए कूपन के जरिए ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश दिया गया। हालांकि कूपन समाजसदों को निशुल्क वितरित किए गए।
महिला मंडल की अध्यक्ष उमा खंडेलवाल, युवा मंडल के मंडल, मुख्य सलाहकार गिरधारी लाल खंडेलवाल, विधि सलाहकार एडवोकेट शैलेंद्र खंडेलवाल, वित्तीय सलाहकार गिरधारी लाल खंडेलवाल, सामाजिक सलाहकार योगेन्द्र गुप्ता और तकनीकी सलाहकार राकेश गुप्ता सहित कई समाजसदों और समाज कार्यकर्ताओं ने खंडेलवाल समाज के इस भव्य दीपावली स्नेह मिलन और अनुकूट समारोह में सक्रिय भूमिका निभाई। अन्नकूट भोजन प्रसादी के बाद फिर मिलने के वादे के साथ श्री खंडेलवाल वैश्य विकास समिति, सोडाला का दीपावली स्नेह मिलन और अन्नकूट समारोह का समापन हुआ।