जय क्षात्र धर्म।
हिंदू धर्म के संरक्षक माने जाने वाले राजा मान सिंह का सीकर जिले के गढ़तकनेत गढ़ फोर्ट में जयंती उत्सव समारोह का आयोजन हुआ।
राजा मान सिंह आमेर फाउंडेशन और श्री राजपूत सभा श्रीमाधोपुर की ओर से आयोजित हुए इस जयंती उत्सव में लोगों ने राजा मान सिंह को पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजपूत सभा श्रीमाधोपुर के अध्यक्ष ठाकुर मानदाता सिंह गढ़तकनेर ने की।
सीकर जिला प्रभारी रणजीत सिंह बांकावत, संरक्षक ठाकुर मानदाता सिंह, श्रीमाधोपुर तहसील अध्यक्ष विक्रम प्रकाश शुक्ला, श्रीमाधोपुर तहसील उपाध्यक्ष देवी सिंह हथोरा, कार्यकारिणी सदस्य राकेश सिंह नांगल, झब्बर सिंह झाड़ली, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह सुरानी की उपस्थिति में हुए इस समारोह में राजा मान सिंह के उल्लेखनीय योगदान का स्मरण किया गया।
राजामानसिंह आमेर फाउंडेशन के श्रीमाधोपुर तहसील अध्यक्ष विक्रम प्रकाश शुक्ला ने कहा कि राजा मानसिंह और बाकेराजा भगवानदास ने सनातन को संरक्षण दिया था।
कार्यक्रम का संचालन राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन सीकर जिला प्रभारी और श्री राजपूत सभा श्रीमाधोपुर महामंत्री रणजीत सिंह बांकावत ने किया।
इस अवसर पर श्री राजपूत सभा की स्थानीय कार्यकारिणी की मासिक सभा का भी आयोजन हुआ। श्री राजपूत सभा मुंडरू ग्राम अध्यक्ष पद पर दीपेंद्र सिंह और हथोरा ग्राम अध्यक्ष पद पर देवी सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। श्रीमाधोपुर तहसील अध्यक्ष ठाकुर मानदाता सिंह ने उपस्थित लोगों का आभार जताते हुये संस्था की भावनाओं को ध्यान में रखकर समाज हित में कार्य करने की बात कही। इस मौक़े पर सुराणी ग्राम अध्यक्ष मदन सिंह सुराणी, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत सिंह मुंडरू, हनुमान सिंह नांगल,प्रदीप सिंह रामपुरा, पुष्पेंद्र सिंह रुपपुरा, बबलू सिंह हरिपुरा, वीरेंद्र सिंह हाथिदेह, रविंद्र सिंह सीपुर, दीपेंद्र सिंह मुंडरू, शंकर सिंह झाडली, करण सिंह सुराणी, पवन सिंह सुराणी, मदन सिंह हाथिदेह, हिम्मत सिंह नांगल सहित दर्जनों व्यक्ति उपस्थित हुये।
(रिपोर्ट प्रेषक : रणजीत सिंह बांकावत)



