खुशहाली, हरियाली, सावन और संस्कार का आज राजपूत सभा के तीज महोत्सव में होगा संगम। संयोजक डॉ सुमन कंवर ने लहरियां पोशाक में क्षत्राणियों को आने का किया आह्वान
खुशहाली, हरियाली, सावन और संस्कार का आज जयपुर स्थित श्री राजपूत सभा में संगम होगा। अवसर होगा सभा की और से आयोजित तीज पूजा महोत्सव का।
तीज पूजा महोत्सव की संयोजक डाक्टर सुमन कंवर बाबरा ने शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स को बताया कि तीज पूजा महोत्सव के दौरान क्षत्राणियां उमंग और उत्साह से एकता और संस्कार का परिचय देंगी।
डाक्टर सुमन कंवर ने कहां कि युवा पीढ़ी क्षत्रिय संस्कारों से थोड़ी दूर होती जा रही है।
संस्कार और परंपराओं के ऐसे त्यौहार नई पीढ़ी को क्षत्रित्व से वाकिफ कराती है।
तीज पूजा महोत्सव में सभी क्षत्राणियों को लहरिया पौशाक में पधारने का अनुरोध डाक्टर सुमन कंवर ने किया है। कार्यक्रम की शुरुआत तीज माता की पूजा से होगी।
क्षत्राणियों के सामूहिक नृत्य तीज महोत्सव के खास आकर्षण होंगे।