पूर्वी राजस्थान का क्षत्रिय समाज आज जयपुर के वैशाली नगर में एकता और सौहार्द का संगम आयोजित करेगा।
युवा शक्ति संयोजन के बैनर तले राजधानी जयपुर में रहने वाले धौलपुर, भरतपुर, करौली, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर, डीग, ख़ेरतल, तिजारा, बहरोड़ जिले के क्षत्रिय जयपुर में स्नेह मिलन का आयोजन करेंगे।
शक्ति सिंह बांदीकुई ने जानकारी दी कि शाम को 5 बजे बाद पूर्वी राजस्थान के जयपुर में बसे क्षत्रिय वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल गर्ल्स कॉलेज ऑडिटोरियम में एकत्रित होकर अपनी एकता को मजबूत करेंगे साथ ही सामूहिक सहभोज का आनंद लेंगे।