नसीराबाद तहसील के ग्राम भटियाणी के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया के नसीराबाद जर्नलिस्ट राहुल कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही नसीराबाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके पर ही मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
इसके बाद पुलिस ने शव को नसीराबाद के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। चिकित्सकों के अनुसार शव करीब 24 घंटे से अधिक पुराना लग रहा है।
फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। मामले की जांच जारी है।
शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया के अजमेर जिला प्रतिनिधि राहुल वर्मा पत्रकारिता और सिनेमा दोनों क्षेत्र में प्रभावी दखल रखते है। सिनेमा केमराग्राफी राहुल वर्मा की खास पहचान है। राहुल वर्मा यू ट्यूब चैनल 'एक्टिव न्यूज राजस्थान' के जरिए पत्रकारिता के नए मानक स्थापित करने के सजग प्रयास कर रहे है। अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन राष्ट्रीय के राजस्थान प्रदेश सचिव राहुल वर्मा पत्रकारों के हितार्थ कार्य करते है।