मारवाड़ की पावन धरा पर राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्थान भारत, दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ भारत ,नशा विरोधी क्षत्रिय संघ भारत, जय भवानी शमसीर संघ ( तलवार बाजी टीम) एवं मारवाड़ राजपूत सभा, जोधपुर मिलकर समाजोत्थान चिंतन शिविर का आयोजन कर रहा है।
नरेंद्र सिंह राठौड़ भानिया ने बताया कि 16 नवम्बर, रविवार को मारवाड़ राजपूत सभा भवन,पावटा बी रोड़, जोधपुर में आयोजित होने वाले इस एक दिवसीय समाज उत्थान चिंतन शिविर में खानदानी राजपूत समाजजनों को आमंत्रित किया गया है। चिंतन शिविर के दौरान सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।



