श्री राजपूत सेवा समिति रानी का प्रतिभा सम्मान समारोह नाडोल स्थित आशापुरा माता जी मंदिर में आयोजित हुआ।
राधेकृष्णधाम गुडा मांगलियान के गादीपति संत महेन्द्रनन्द जी महाराज के सानिध्य में हुए सम्मान समारोह में रानी तहसील से सरकारी सेवा मे नव चयनित, खेल और उच्च शिक्षा मे श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 61 क्षत्रिय प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
महेन्द्रनंद जी महाराज ने सम्मान समारोह में कहा कि युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र मे नए आयाम स्थापित कर आने वाले समय की मांग के अनुसार हर क्षेत्र में श्रेष्ठ बनने का प्रण लेना होगा। साथ ही गीता में बताये कर्मशील सिद्धांत की पालना करने की बात उन्होंने कही।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र सिंह चौहान गुडा माताजी, विशिष्ट अतिथि भुवनेश्वर सिंह चौहान, बाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा, लोकल संयुक्त सचिव दलपत सिंह राठौड़, पाली उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र सिह राणावत, रानी सीबीईओ सुमेर सिंह सोनीगरा, रजनी शेखावत, लक्ष्मण सिंह कुम्पावत, गोविन्द सिंह जोधा, सेवा समिति के अध्यक्ष छैल सिंह डुठारिया ने विचार व्यक्त किये।
राजपूत सेवा समिति, रानी के कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह छोटी रानी, राजेंद्र सिंह जवाली ,जोर सिंह चौहान, भीम सिंह गुडा पृथ्वीराज, लक्ष्मण सिंह गिरवर, नरेन्द्र सिंह, राजपाल सिंह, शैतान सिंह, नरपत सिंह सहित पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य व राजपूत समाज के बंधु व मातृ शक्ति मौजूद रहे।
(रिपोर्ट प्रेषक : गोविन्द सिंह राठौड़, रानीखुर्द)



