श्री खण्डेलवाल वैश्य विकास समिति, सोडाला, जयपुर एवं श्री खण्डेलवाल वैश्य जागृति संघ, वैशाली नगर जयपुर के सयुंक्त तत्वावधान मे 119 वां निःशुल्क विवाह योग्य युवक-युवतियो का परिचय शिविर एवं बायोडाटा आदान प्रदान का आयोजन जयपुर के सोडाला स्थित राज लक्ष्मी मैरिज गार्डन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन के साथ ही सोडाला समिति की और से दीपावली स्नेह मिलन,अन्नकूट कार्यक्रम, वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्री खण्डेलवाल वैश्य विकास समिति सोडाला, जयपुर के अध्यक्ष भँवर लाल राजौरिया, मंत्री राधेश्याम आकड और समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं श्री खण्डेलवाल वैश्य जागृति संघ वैशाली नगर जयपुर के अध्यक्ष अनिल बडाया, महासचिव अनिल लोहिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
शिविर के मुख्य संयोजक एवं संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कट्टा ने जानकारी दी कि इस अवसर पर करीब 400 समाज बंधुओ ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की। सम्मेलन में 75 से अधिक युवक-युवतियों ने मंच पर परिचय देते हुए बायोडाटा का आदान प्रदान किया।
जाने माने मार्बल व्यवसायी कमलेश रावत, केमिकल उत्पाद व्यवसायी जे.पी.डंगायच, उद्योगपति सुनील डंगायच धवली वाले, ढेहर के बालाजी के अध्यक्ष महेश गुप्ता ओढ ,मंत्री रामजीलाल रावत आदि ने सम्मेलन की सराहना की ।