शिवसेना राजस्थान प्रदेश में अपनी गतिविधियां तेज कर रही है। इसी सिलसिले में शिवसेना राजस्थान के प्रदेश मुख्य सचिव सुरेंद्र सिंह ने अपने पदाधिकारियों के साथ उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के साथ सौहार्द मुलाकात की।
सुरेन्द्र सिंह ने उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को राजस्थानी पगड़ी पहना कर आदर सत्कार किया।
मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय वंचित वर्ग न्याय अधिकार परिषद के अध्यक्ष विकास नरवाल, विपिन सिंह राजावत, संजय शुक्ला, सुदेश शुक्ला, गौरव आदि उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा के निवास पर हुई सौहार्द मुलाकात के दौरान आगामी चुनावों पर सार्थक चर्चा हुईं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिव सेना राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद सिंह पालड़ी के सानिध्य में सकारात्मक और प्रभावशाली कार्य कर रही है।
गौरतलब है कि यह सौहार्द पूर्ण राजनीतिक मुलाकात आगामी चुनावी तैयारी और सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।