दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आर एस एस देश दुनिया में अपनी जन्म शताब्दी का उत्सव उत्साह से मना रहा है।
स्थापना के सो वर्ष की सफल यात्रा का जश्न आर एस एस भारत के कोनो कोनो में मना रहा है।
भारत में अपनी अघोषित समर्थित राजनीतिक पार्टी भाजपा को देश की सत्ता पर मजबूती से स्थापित करना, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटवाना, अयोध्या में बाबरी ढांचे की जगह राम मंदिर बनवाना जैसी सफलताओं के साथ आस एस एस ने अपनी जन्म शताब्दी उत्सव को बड़े आयोजन की बजाय छोटे जन कार्यक्रमों के जरिए आम लोगों के बीच अपनी छवि स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।
स्थानीय कार्यक्रमों की इसी कड़ी में जयपुर की निवारू स्थित आस एस एस की शाखा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ करधनी नगर, निवारू ने विजय दशमी उत्सव पर शस्त्र पूजन और शारीरिक प्रदर्शन का आयोजन किया। कार्यक्रम में हिंदू धर्म की वर्तमान चुनौतियों के कारण और समाधान पर व्याख्यान हुआ।
आर एस एस के विजय दशमी उत्सव में स्थानीय लोगों की बढ़ी तादात से आस एस एस कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ।
सेंट टेरेसा स्कूल के पीछे अल्कापुरी मुख्य पार्क में आयोजित हुए इस शस्त्र पूजन और शारीरिक प्रदर्शन में जन भागीदारी बढ़ाने के लिए संघ के स्वयं सेवकों ने जन संपर्क किया था।
श्री कृष्ण तरुण व्यावसायी शाखा निवारू के स्वयं सेवक डाक्टर नरेंद्र जोशी, रामप्रसाद, हनुमान, कैलाश बडगूजर, दिलीप, अनील, सोमनाथ और जुगल ने निमंत्रण पत्र बांट कर लोगों को शस्त्र पूजन और शारीरिक प्रदर्शन कार्यक्रम में आमंत्रित किया।