किताबों, साहित्य सहित प्रकाशन सामग्री छापकर लोगों के बीच पहुंचाने में ऑफसेट प्रिंटिंग प्रेस की बड़ी भूमिका होती है। राजस्थान के ऑफसेट प्रिंटर्स के एसोसिएशन के हाल ही में चुनाव हुए। संगठनों के प्रतिस्पर्धा वाले चुनावों की आपाधापी के बीच राजस्थान के ऑफसेट प्रिंटर्स के एसोसिएशन ने एकता का परिचय दिया।
दी राजस्थान ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर अजय गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इतना ही नहीं उनके प्रगति ग्रुप के शेष 19 प्रत्याशी भी निर्विरोध घोषित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव 2025-27 के लिए अध्यक्ष सहित 20 पदों पर निर्वाचन होना था। अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के सभी पदों के लिए एकल प्रत्याशी ही मैदान में उतरे इसलिए अध्यक्ष सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
दी राजस्थान ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय गुप्ता की कार्यकारिणी में अजय शर्मा, संदीप विजय, अजय अग्रवाल, मुकेश बंसल, अनिल जोशी, आनंद नागर, विकास अग्रवाल, मुकेश जैन, अक्षत शर्मा, दीपक अग्रवाल, गौरव हरित, वेदांत दरगड़, कमल प्रकाश सैनी, अपूर्व मित्तल, निर्मल गोयल, रोहित बगड़ा, आशीष कुमार पालीवाल, नितेश पाटनी व विजय अग्रवाल का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।