सदस्यता को क्षत्रिय समाज के लिए खोलने के मुद्दे के बीच राजस्थान के क्षत्रिय समाज के मुखर संगठन राजपूत सभा, जयपुर के जयपुर शहर हेतु चुनाव पुरे हुए।
चुनाव में समाज के तीन प्रत्याशी जीतेन्द्र सिंह मोरीजा, दिलीप सिंह महरोली और महेन्द्र प्रताप सिंह श्योदानपुरा ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की।
रविवार 29 जून को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हुए मतदान में जयपुर शहर के करीब 5 हज़ार मतदाताओं में से 1465 मतदाताओं ने अपने अपने प्रत्याशी को वोट किया।
जयपुर के भगवानदास रोड स्थित राजपूत सभा के मुख्यालय पर हुए मतदान में महेन्द्र प्रताप सिंह श्योदानपुरा करीब 63 फीसदी वोट के साथ राजपूत सभा, जयपुर शहर के अध्यक्ष चुने गये।
समाज में बदलाव के लिए खुलकर आवाज उठाने वाले दिलीप सिंह महरोली करीब 29 फीसदी मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जीतेन्द्र सिंह मोरीजा को 7 फीसदी यानि 106 वोट से संतोष करना पड़ा।
शाइनिंग टाइम्स और उसके सामाजिक वेंचर शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स ने चर्चित राजपूत सभा, जयपुर शहर के चुनाव के जरिये समाज की आबो हवा को समझने के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग की।
प्रत्याशी दिलीप सिंह महरोली ने शाइनिंग टाइम्स को बताया कि यह पहली बार है कि जयपुर शहर के चुनाव में मतदाता सीधी भागीदारी निभा रहे है। वरना आज तक बंद कमरों में ही शहर का अध्यक्ष तय हो जाते थे।
दिलीप सिंह महरोली ने कहा कि यह राजपूत सभा पर कब्ज़ा कर जागीरदारी कि तरह संगठन चलाने वाले पदाधिकारियों को चुनौती देने वाला चुनाव है।
दिलीप सिंह ने शाइनिंग टाइम्स को बताया कि चुनाव को अपने मतदाताओं के जरिये अपना प्रत्याशी जिताने का कॉकस सक्रीय है लेकिन इस कॉकस को मात देने के लिए अंतिम समय तक प्रयास करैंगे।
प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप सिंह ने शाइनिंग टाइम्स को बताया कि यदि वे जीतते है तो राजपूत समाज कि भलाई के लिए सामूहिक विवाह और बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष प्रयास करेंगे।
शाइनिंग टाइम्स की ऑन द ग्राउण्ड चुनाव रिपोर्टिंग करने वाली उप संपादक भावना शर्मा ने बताया कि उनकी हमेशा धारणा रही थी कि राजपूत हमेशा मुखर रहते है।
लेकिन इस चुनाव में मतदाताओं की चुप्पी ने उनकी इस धारणा को तोड़ दिया। भावना शर्मा ने अपने अनुभव सुनाते हुए बताया कि कोई भी मतदाता कैमरे के सामने आकर प्रत्याशियों के प्रति अपनी उम्मीदों को बताने से झेप रहे थे।
ऐसा लग रहा था मानो मतदाता केवल किसी व्यक्ति को जिताने आये है।
अलबत्ता प्रह्लाद सिंह राठौड़, सुमन कंवर सहित कुछ मतदाता और समर्थक शाइनिंग टाइम्स के कैमरे के सामने आए।
शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स के प्रदेशभर में स्थापित सा संगठनों के प्रजातांत्रिक स्वरुप की तहकीकात करने के लिए विशेष कार्यक्रम जागीरदारी से जनता- दारी में देखते रहे क्षत्रिय समाज की निरपेक्ष रिपोर्टिंग ।