प्रतिभा सम्मान समारोह न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव है बल्कि संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन भी है। सम्मान बुनियादी मूल्य है जो हमारे सामाजिक संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है यह प्रभावी संचार और सकारात्मक संबंध बनाने की आधारशिला है। इसलिए राजपूत क्षत्रिय समाज के श्री क्षत्रिय सहयोग संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 28 दिसंबर 2025 को बाली स्थित उम्मेद छात्रावास में किया जाएगा।
श्री क्षत्रिय सहयोग संस्थान के कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र सिंह जी राणावत, श्याम सिंह जी मालारी, अनिल सिंह जी फालना, परबत सिंह जी नाना, बलवीर सिंह जी राणावत छोटा गुडा, चैन सिंह जी मालारी, जसवंत सिंह जी बोलागुड़ा इस कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
आयोजक श्री क्षत्रिय सहयोग संस्थान के कार्यकारिणी सदस्य श्याम सिंह जी मालारी ने शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स को बताया कि श्री क्षत्रिय सहयोग संस्थान का मुख्य उद्देश्य है राजपूत समाज में जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है उनका सहयोग कार्यकारिणी व दानदाताओं द्वारा करते है। श्याम सिंह जी मालारी ने बताया कि 27 दिसंबर को वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी और 28 दिसंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह होगा।
आयोजक श्री क्षत्रिय सहयोग संस्थान के कार्यकारिणी सदस्य बलवीर सिंह जी राणावत ने शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स को बताया कि बाली तहसील के राजपूत समाज के बच्चे जो बोर्ड परीक्षा में 85% से अधिक अंक लाए हो, खेलों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया हो, एनसीसी में सी सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो, या 2025 में किसी सरकारी नौकरी में लगे हो इन सभी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
बलवीर सिंह जी ने बताया कि हर वर्ष दिसंबर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करते हैं। इससे उनका अनुभव यह है कि पहले वर्ष में 35 बच्चे आए थे। जैसे-जैसे लोगों को पता चला कि समाज में जागृति लाने का प्रोग्राम है प्रतिवर्ष बच्चे बढ़ रहे हैं। बच्चों को प्रेरणा मिलती है जिससे वह अच्छे मार्क्स लाते हैं एनसीसी में सिलेक्ट होते हैं व सरकारी नौकरी लगते हैं तो समाज में उनका मनोबल भी बढ़ता है और हमारा भी। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि बाली तहसील के विधायक पुष्पेंद्र सिंह जी राणावत रहेंगे।
आयोजक श्री क्षत्रिय सहयोग संस्थान के सुरेन्द्र सिंह जी राणावत ने बताया कि वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और शतरंज इन सभी खेलों की प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। समाज में जागरूकता और बच्चों की भागीदारी भी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि जिन्होंने दो बीघा से ज्यादा जमीन खरीदी है और बिना मांस मदिरा के जो लोग शादी कर रहे हैं उनको भी सम्मानित किया जाएगा।