साधना से शक्ति का आह्वान सफल होता है। जयपुर के झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल स्थित बड़ पीपली बालाजी धाम में शक्ति की आराधना के लिए श्रद्धालु अखंड साधना कर रहे है।
7 मई से धाम में एक वर्षीय विशेष अनुष्ठान शुरू हुआ जिसके तहत 22 जुलाई को शाम 5 बजे से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य और भक्तिमय आयोजन किया गया। भजनों की लड़ी के बीच बालाजी धाम के भक्तों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।
बेबाक जन नेता दिलीप सिंह महरौली ने भी सामूहिक हनुमान चालीसा में भाग लेते हुए इसे सनातनियों के लिए भक्ति और एकता संगम बताया। दिलीप सिंह ने कहा कि ऐसे भक्ति के स्थल जातीय भेदभाव को भी खत्म कर देते है।
दिलीप सिंह ने दुखी मन से शाइनिंग टाइम्स को जानकारी दी कि एक साबुन कंपनी का मालिक सनातनियों के आस्था के केंद्र बड़ पीपली के बालाजी धाम को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है।
दिलीप सिंह ने आह्वान किया कि सनातनियों को उस साबुन का बहिष्कार कर अपनी ताकत का प्रदर्शन करना चाहिए।
अलबत्ता श्रद्धालुओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे बड़ पीपली के बालाजी धाम में 400 दिन का अखंड अनुष्ठान चल रहा है। जिसके तहत हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक, राम धुनी और रामचरितमानस के अखण्ड पाठ के साथ साथ बजरंग बाण आहुति चल रहे है।