रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के साथ शंकरा आई हॉस्पिटल, जिला अंधता निवारण समिति जयपुर एवं स्वर्गीय गुड्डी देवी जोशी की स्मृति में 35वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर का सफल आयोजन रतनगढ़ माहेश्वरी भवन के प्रांगण में हुआ। ट्रस्टी व शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में 91की मोतियाबिंद जांच कर 37 मरीजों का चयन नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया जाएगा।
एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को बताया कि अब तक 2000 मरीज लैंस प्रत्यारोपण से लाभन्वित हो चुके है। लैंस प्रत्यारोपण के लिए मरीज को 2 आधार कार्ड कॉपी लानी होती है। उनका रहना खाना पीना और आना जाना सब निःशुल्क रहता है। उन्होंने बताया कि शंकरा आई हॉस्पिटल से 8- 10 लोगों की टीम आती है जो रजिस्ट्रेशन, बीपी, शुगर चेक करना, चश्मा देना, आंखे चेक करना और डॉक्टर आते है। रजनीकांत सोनी ने बताया भविष्य में रतनगढ़ तहसील के स्कूल के बच्चों के लिए भी निःशुल्क आंखों की जांच और चश्मा देंगे।
मानव सेवा के इस अनूठे अभियान का शुभारंभ भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे भूतपूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, डॉक्टर सृष्टि, सन्तोष बाबू इन्दोरिया, खण्डेलवाल समाज के अध्यक्ष बद्री प्रसाद बनसिया, डॉक्टर विजयप्रकाश गोयल, विश्वनाथ सोनी, मोतीलाल तातेड़ आदि ने दीपप्रज्ज्वलित कर किया। शिविर शुभारंभ पर मनोज व अनूप जोशी ने शिविर के सहयोगी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के रामलाल सोनी व एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने श्री रघुनाथ प्रसाद जोशी का स्वागत व अभिनन्दन किया व जोशी परिवार को इस नेक कार्य के लिए साधुवाद दिया ।
शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल की टीम, माहेश्वरी समाज के महेश जाजू, राकेश जाजू, नरेश पेड़ीवाल, रामोतार चांडक, मुरलीधर मण्डगरा, एडवोकेट कमल सोनी, मांगीलाल स्वामी, पूर्णमल कम्मा, श्याम सुंदर बंशीवाल, एडवोकेट रामोतार ठठेरा, महावीर रामगढ़िया, वासुदेव चाकलन, महेंद्र पारीक राजलदेसर, नन्दकिशोर माटोलिया, अम्बिका प्रसाद हरितवाल, हीरालाल नोहल, विकास रिणवा, लिट्टू कल्पनाकांत, अशोक जोशी, जगमोहन हारीत, अमित फोगला, पवन माटोलिया, विजयकुमार चोटिया, ओमप्रकाश मंगलहारा, शंकर सेवदा, बुधमल माटोलिया, सी ए भुवनेश इन्दोरिया, देवकिशन स्मृति के अध्यक्ष सीताराम जांगिड़, देवेंद्र यादव, नोरतमल सोनी, सीताराम शर्मा, रामचन्द्र, सांवरमल जांगिड़, दिनेश भाटी, सचिन दाधीच, मोहम्मद अनवर कुरेशी, सुशील इन्दोरिया, लक्ष्मी नारायण बनसिया, राधेश्याम पारीक, खिंवाराम खीचड़, अनिल चोटिया, सीताराम योगाचार्य, कुलदीप चौधरी, ललित चौधरी, सांवर मल सोनी, राजेश जोशी अनेक गणमान्य व्यक्ति व मरीज उपस्थित थे। शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल की टीम और माहेश्वरी ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं के टीम का सेवा कार्य देखकर सभी ने सराहना की।