महिलाओं की शक्ति, क्षमता और अधिकार, जो उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने, नेतृत्व करने और समाज व देश के विकास में योगदान करने में सक्षम बनाता है। महिला नेतृत्व विकास के विजन को विकास की धूरी बना रही है। इसी विजन को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में आगामी बजट के संदर्भ में विभिन्न क्षेत्रों से आईं महिलाओं से मुख्यमंत्री भजनलाल ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं के केंद्रों में माताएं, बहनें और बेटियां है। मातृशक्ति की भागीदारी को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है क्योंकि यह देश की प्रगति का आधार है।
बातचीत के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलंबन पर मिले बहुमूल्य सुझाव स्वर्णिम राजस्थान के निर्माण में महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी ऐसी मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की।