गैस सिलेंडर की एक फिक्स एक्सपायरी डेट होती है। उसके बाद सिलेंडर से गैस लीकेज का खतरा बढ़ जाता है और सिलेंडर की मेटल बॉडी में जंग लगने से सिलेंडर कमजोर हो जाता है। जिसकी वजह से सिलेंडर ब्लास्ट भी हो सकता है। हम आपको बताते है सिलेंडर लेने से पहले एक्सपायरी डेट कैसे चैक करें।
1.सिलेंडर पर लिखे अल्फाबेट से आप चैक कर सकते हैं।
2.सिलेंडर पर लिखे नंबर से आप चैक कर सकते हैं।
गैस सिलेंडर पर लिखे हुए अल्फाबेट से आप चैक कर सकते हैं सिलेंडर की वैलिडिटी कितनी है – जैसे सिलेंडर पर A लिखा हो तो उस सिलेंडर की वैलिडिटी जनवरी से मार्च तक, B लिखा हो तो उस सिलेंडर की वैलिडिटी अप्रैल से जून तक, C लिखा हो तो उस सिलेंडर की वैलिडिटी जुलाई से सितंबर तक और D लिखा हो तो उस सिलेंडर की वैलिडिटी अक्टूबर से दिसंबर तक होती है।
इसी प्रकार सिलेंडर पर लिखे नंबर से भी आप वैलिडिटी का चैक कर सकते हैं। सिलेंडर पर लिखा नंबर ईयर को दर्शाता है। जैसे सिलेंडर पर C – 26 लिखा है तो वैलिडिटी 2026 के जुलाई से सितंबर तक रहेगी। गैस का उपयोग हर घर में होता है इसलिए यह इंपॉर्टेंट सेफ्टी इन्फॉर्मेशन हर घर तक पहुंचाना जरूरी है।