वीर शिरोमणि श्री नाथाजी स्मृति समारोह जयपुर स्थित खंडेलवाल वैश्य महाविद्यालय के सभागार में बड़ पीपली बालाजी धाम के महंत परमेंद्रनाथ जी एंव वृंदावन सनातन पीठ के पीठाधीश्वर कौशल किशोर ठाकुर जी के पावन सानिध्य में आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता नौसेना के पूर्व अध्यक्ष एडमिरल माधवेंद्र सिंह नाथावत ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह शाहपुरा थे।
कार्यक्रम संयोजक मोती सिंह सांवली ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में समाज की 201 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम नाथावत वंश प्रवर्तक वीर शिरोमणि नाथाजी की स्मृति में हर साल आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद राव राजेन्द्र सिंह ने कहा कि नाथाजी के पदचिन्हों पर चलकर समाज में संस्कारों का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि क्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख लक्ष्मण सिंह बेनियो का बास, भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भाजपा राजस्थान प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तँवर, महाराणा प्रताप स्मारक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नमाणा, पूर्व विधायक प्रदीप सिंह सिगोली, सहित कई लोगों ने उपस्थित होकर नाथाजी को पुष्पांजलि अर्पित की।