प्रयागराज। नई दिल्ली से आए स्वतंत्र पत्रकार एवं अधिवक्ता सौरभ सोमवंशी ने अपनी पुस्तक “गोरखनाथ मठ भारत की राजनीति एवं सामाजिक समरसता का केंद्र बिंदु” इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडे व महासचिव अखिलेश शर्मा को भेंट किया। पुस्तक की प्रस्तावना सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट गोरखनाथ मठ पर शोध करने वाली व “योगी आदित्यनाथ लोक कल्याण के पथ पर” नामक पुस्तक की लेखिका रीना एन सिंह ने लिखा है।
सौरभ सोमवंशी ने बताया कि पुस्तक में इलाहाबाद विश्वविद्यालय, गोरखपुर विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली व दिल्ली विश्वविद्यालय के कई प्रोफेसरों के गोरखनाथ मठ के सामाजिक समरसता पर लेख हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश पांडे ने कहा कि गोरखनाथ मठ का सामाजिक समरसता में योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है।
कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके आए महासचिव अखिलेश शर्मा ने कहा कि निश्चित रूप से गोरखनाथ मठ न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक समरसता का केंद्र बिंदु रहा है। इस अवसर पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव कार्यकारिणी सदस्य अमित सिंह सेंगर, एडवोकेट राणा प्रताप सिंह चंदेल एडवोकेट आशीष सिंह व बार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।