भारत की पहली महिला शिक्षिका मानी जाने वाली सावित्रीबाई फूले व फातिमा शेख की जयंती डॉक्टर अम्बेडकर विचार मंच समिति ने हरमाड़ा स्थित डॉक्टर अम्बेडकर पार्क में मनाई। सामाजिक न्याय के पुरोधा माने जाने वाले 96 वर्षीय रामेश्वर लाल सेवार्थी के हाथों करीब 500 महिल शिक्षिकाओं का इस अवसर पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष सीताराम बैरवा ने किया।
समारोह के मुख्य अतिथि आमेर क्षेत्र के विधायक प्रशांत शर्मा व अति विशिष्ट अतिथियों में प्रिंसिपल डायरेक्टर जनरल ऑफ सी.बी.डी.टी. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के कै. सी. घुमरिया, राजस्थान विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉक्टर सुमन मौर्य तथा आरक्षण अधिकार मंच के अध्यक्ष और किसान नेता राजाराम मील रहे। अतिथियों में सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए नेता बी.एल. भाटी, रिटायर्ड एजीएम डी.सी. रैगर, रिटायर्ड आरपीएस ओ. पी. कटारिया, मेघभट्ट समाज चेतना संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष शिवदयाल पचार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आचार्य गरीब साहब मानव धर्म सेवा संस्थान के महामंत्री रामकरण नरनोलिया, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश नारायण रमन एवं समाज के भामाशाह रिटायर्ड एएओ शिवपाल खारदिया, भारतीय डाक सेवा महावीर प्रसाद, जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष संतोष सहारण, सेवानिवृत जज वी. के. आर्य, राष्ट्रकवि अब्दुल अयूब गौरी, अजमेर से व्यवसायी उषा चरनाल, प्रधानाचार्य अंजू सिंह, सत्यागिरी महाराज, एसबीआई से रामगोपाल बुनकर, सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर दशरथ हिंगोनिया, पूर्व अध्यापक मांगीलाल बिलोनिया समारोह में सभी गणमान्य सदस्य पधारे।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रशांत शर्मा ने कहा कि सावित्रीबाई फूले और फातिमा शेख के बताए हुए रास्ते पर चलकर हमारी पीढ़ी की लड़कियों का विकास करना है। डॉक्टर सुमन मौर्य ने आरक्षण में सरकार द्वारा की जा रहीं विसंगतियों के बारे में बताया। वी. के. आर्य ने महिलाओं के अधिकारों के बारे बताया।
राजाराम मील ने बहुजन वर्ग को साथ लेकर चलने की बात की। सामाजिक समस्याओं, आर्थिक उन्नति और राजनीतिक बराबरी के लिए पत्र व्यवहार करने के लिए सब लोगों से अपील की। रामेश्वर लाल सेवार्थी ने महिलाओं को कहा कि बच्चों में 70 प्रतिशत संस्कार माता के होते हैं इसलिए वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार प्रदान करें। शिवदयाल पचार ने स्वागत गीत एवं सावित्रीबाई फूले और फातिमा शेख के सम्मान में प्रस्तुतियां दी l
राष्ट्रकवि अब्दुल अयूब गौरी ने अपनी कविता सुनाकर सभी का मन मोह लिया। बी. एल. भाटी ने सावित्री बाई फूले व फातिमा शेख के व्यक्तित्व को सरल भाषा में बताया। डॉक्टर अम्बेडकर विचार मंच के जयपुर जिला अध्यक्ष महता राम काला ने सरकार द्वारा शिक्षा संस्थानों को बंद किए जाने और सरकार द्वारा मंदिरों की स्थापना के विरोध में अपनी बात रखी।सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ संविधान के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को लेकर विपक्ष में बैठे कांग्रेस के विधायक के माध्यम से विधानसभा और लोकसभा में आवाज उठाने पर जोर दिया।
समारोह को कै. सी. घुमरिया, डॉक्टर दशरथ हिंगोनिया, मोहर सिंह जैसे विद्वान वक्ताओं ने भी संबोधित किया। समारोह में करीब 200 महिला अध्यापिकाओं को शॉल, प्रशस्ति पत्र, नव वर्ष 2026 का कैलेंडर एवं सावित्रीबाई फूले और फातिमा शेख की पुस्तिका भेंट की गई l
सभी को अल्पाहार देकर सभा का विसर्जन समारोह के मुख्य संयोजक एवं आमेर तहसील के अध्यक्ष सरदारमल पिंगोलिया ने किया और यह संपूर्ण जानकारी समारोह की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेमलता व संयोजक गिरधारी लाल उदय ने संयुक्त रूप से दी l
समारोह में प्रदेश मंच से सुमरन सिंह, भगवत सिंह जाटव, मदनलाल जाटव, हरि सिंह काजला, सुरेंद्र कुमार वर्मा, रामचंद्र बुनकर, सुरेश चंद, आत्माराम पिंगोलिया, संजय मानवत, पूरणमल खोवाल, मनीषा शायर सिंह बौद्ध, कलाराम राठी, बंशीधर, सुंदर उदय, डॉक्टर दिनेश सालोदिया, महेश गोरा, मोहन चौहान आदि सभी लोग उपस्थित रहे।