महिलाओं के लिए संबोधित किए जाने वाले पिंक समुदाय के उत्थान के बगैर समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। अनुसूचित जाति और जनजाति सहित पिछड़ा, शोषित समाज के लिए प्रयास करने वाले डा. अंबेडकर विचार मंच समिति ने जालसू पंचायत समिति के दौलतपुरा स्थित पिंक हाउस गार्डन में महिलाओं के उत्थान के मुद्दों पर मंथन और जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया।
समिति के जयपुर जिला अध्यक्ष महताराम काला ने शाइनिंग अंबेडकर टाइम्स को बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं की शिक्षा के लिए अतुलनीय योगदान देने वाली सावित्री बाई फुले को याद कर किया। महता राम काला ने कार्यक्रम में कहां कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की योजनाओं के अंतर्गत महिलाओं को सिलाई, बुनाई और अन्य घरेलू उद्योगों का प्रशिक्षण उनका संगठन आयोजित करेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यावसायी संतोष कंवर ने की। संतोष कंवर ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाना आज के समय में नितांत आवश्यक है। संतोष कंवर ने कहां कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए घर पर काम के अवसर उपलब्ध कराने चाहिए।
कार्यक्रम में सावित्री बाई फुले से संबंधित पुस्तकें और सरकार योजनाओं की पुस्तकें भी महिलाओं का डा. अम्बेडकर विचार मंच समिति ने वितरित की।
कार्यक्रम का संचालन समिति के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष हेमलता ने किया।