राष्ट्रवीर, क्षत्रिय रत्न वीर दुर्गादास राठौड़ की 387 वीं जयंती के अवसर पर क्षत्रिय युवक संघ के अनुषांगी संगठन श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन ने समारोह का आयोजन किया।
जयपुर स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित हुए दुर्गादास जयंती समारोह में श्री प्रताप फाउंडेशन के संयोजक महावीर सिंह सरवड़ी ने कहा कि दायित्व बोध और उसके निर्वहन का पर्याय है दुर्गादास राठौड़ का जीवन। उन्होंने कहा कि दुर्गादास का संघर्ष अधिकारों के लिए नहीं बल्कि कर्तव्य पालन के लिए था और यही आज हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी आवश्यकता है।







